Advertisement

Responsive Advertisement

वाच्य (voice) :- अर्थ _परिभाषा_प्रकार /कर्तृवाच्य,कर्मवाच्य,भाववाच्य/अभ्यास प्रश्न

 


वाच्य (voice) :- अर्थ _परिभाषा_प्रकार/ कर्तृवाच्य  ,कर्मवाच्य,भाववाच्य/ कर्मवाच्य से भाव वाच्य/कर्मवाच्य से भाव वाच्य कैसे बनाये। 

हिंदी में वच्या के प्रकार - 3

1. कर्तृवाच्य 

2. कर्मवाच्य 

3. भाव वाच्य


1. कर्तृवाच्य :- 

                कर्तृवाच्य में कर्ता को केंद्र में रखकर कथन किया जाता है अर्थात  वाक्य में कर्ता को महत्वपूर्ण माना जाता हैl

जैसे :- 

*लड़का खाना खाता हैl

*सीता पुस्तक पढ़ती हैl

*राम आम खाता हैl


कर्तृवाच्य के प्रकार - 2

A. क्रिया कर्ता के अनुसार - 

                                 इस प्रकार के वाक्य में क्रिया का लिंग और वचन, कर्ता के अनुसार  होता है -

जैसे :- 

*सुनीता आम खाती हैl ( कर्ता स्त्रीलिंग - क्रिया स्त्रीलिंग) 

*रमेश केला खाता हैl( कर्ता पुल्लिंग- क्रिया पुल्लिंग) 

*राजेश क्रिकेट खेलता हैl(कर्ता पुल्लिंग- क्रिया पुल्लिंग) 


B. क्रिया कर्म के अनुसार - 

                   इस प्रकार के वाक्य में क्रिया कर्म के अनुसार आएगी भूतकाल में सकर्मक क्रिया होने पर कर्ता के आगे 'ने' कारक चिह्न लगता है और क्रिया कर्ता के अनुसार न आकर कर्म के लिंग- वचन के अनुसार आती है - 

जैसे :- 

*अनिता ने आम खायाl( कर्ता स्त्रीलिंग,  कर्म - क्रिया पुल्लिंग) 

* रविश ने खीर खाईl( कर्ता पुल्लिंग, कर्म - क्रिया स्त्रीलिंग) 

*सीता ने खाना बनायाl( कर्ता स्त्रीलिंग, कर्म - क्रिया पुल्लिंग) 

Note:-  कर्तृ वाच्य में  सकर्मक एवं अकर्मक दोनों क्रिया होती है-

          > राजू दौड़ता है (अकर्मक क्रिया) 

          > श्याम पुस्तक पढ़ता है (सकर्मक क्रिया) 

2. कर्मवाच्य :- 

                जिस वाक्य में कहने का बिंदु कर्ता न होकर कर्म होता है अर्थात है कर्म को केंद्र में रखकर कथन किया जाता है-

जैसे:- 

*पत्र लड़के द्वारा लिखा जाता है। (कर्म- खाना, ) 

*खाना सीता द्वारा खाया जाता है।( कर्म-पुस्तक ) 


कर्मवाच्य वाले वाक्यों की पहचान :- 

A. क्रिया का कर्ता , कर्ता कारक न रहकर करण कारक बन जाता है अर्थात कर्ता के साथ करण कारक के चिह्न 'के द्वारा', 'से' लग जाता है और क्रिया कर्म के अनुसार आती है - 

जैसे:-  

* लड़के द्वारा पुस्तक पढ़ी गई। 

(पुस्तक कर्म - स्त्रिलिग , पढ़ी- स्त्रीलिंग) 

        इस वाक्य में पुस्तक को पढ़ने वाला रमेश तो करण कारक में है उसके आगे 'के द्वारा' कारक चिह्न लगा हुआ है तथा क्रिया कर्ता के लिंग - वचन के अनुसार न आकर कर्म के लिंग वचन के अनुसार रही है। 

  * लड़की द्वारा पत्र पढ़ा गया। (पत्र कर्म - पुल्लिंग, पढ़ा- पुल्लिंग) 


B. कर्मवाच्य में क्रिया सदैव सकर्मक ही होती है अकर्मक नहीं - 

     * पत्र लड़की द्वारा पढ़ा जाता है। (सकर्मक) 


C. कर्मवाच्य में यदि कर्म के साथ कोई कारक चिन्ह आ जाए तो क्रिया न कर्ता के अनुसार आएगी न कर्म के अनुसार बल्कि एक- वचन पुल्लिंग में क्रिया का रूप होगा -

* लड़की ने खीर को खा लिया है। 

* लड़के ने केले को खा लिया है। 

    

       इन दोनों वाक्य में 'को' कारक चिन्ह लग जाने से क्रिया 'खा लिया है' एकवचन पुलिंग रूप में है, चाहे कर्ता पुल्लिंग (लड़का) हो या स्त्रीलिंग (लड़की) हो चाहे कर्म पुल्लिंग (आम) हो चाहे स्त्रीलिंग (खीर) हो। 



3. भाव वाचक :- 

                जिस वाक्य में कहने का केंद्रीय विषय न कर्ता होता है और न कर्म बल्कि भाव विशेष होता है वहां भाव वाचक होता है - 

 जैसे :- 

 * मुझे चला नहीं जाता। 

      (चले नहीं जाने की असमर्थता के भाव को केंद्र में रखकर कथन किया गया है )

 *अब तो मरीज से चला जाता है। 

    (मरीज द्वारा चल पाने की सामर्थ्य के भाव को लेकर कथन है ) 

 भाव वाचक की पहचान :- 

 > कर्ता करण कारक में होता है। (मरीज से) 

 > वाक्य में कर्म होता ही नहीं , क्रिया अकर्मक रूप की होती है। 

 > क्रिया हमेशा एक वचन पुलिंग में होती है। (चला नहीं जाता) सामान्यतः भाववाचक किसी क्रिया के न कर सकने की अर्थात असमर्थता के भाव को व्यक्त करने के लिए प्रयुक्त होती है, (चला नहीं जाता, पढ़ा नहीं जाता) किंतु सकारात्मक अर्थ में भी भाववाचक हो सकता है-

जैसे - अब तो मरीज से बोला जाता है। 

         लड़की से दोड़ा जाता है। 


                              अभ्यास प्रश्न


1. 'मुझसे चला नहीं जाता।' इस वाक्य में कौनसा वाच्य है?

    (अ) कर्मवाच्य   (ब) कर्तृवाच्य 

    (स) भाववाच्य  (द) इनमें से कोई नहीं


2. जब क्रिया का प्रधान विषय कर्त्ता होता है तब वहाँ कौनसा वाच्य होता है-

  (अ) कर्मवाच्य (ब) कर्तृवाच्य

  (स) भाववाच्य (द) इनमें से कोई नहीं


3. 'मुझसे हँसा नहीं जाता' में वाच्य हैं -

  (अ) कर्तृवाच्य (ब) कर्मवाच्य

  (स) भाववाच्य (द) कोई नहीं 


4. निम्नलिखित में से कौनसा वाक्य कर्मवाच्य का नहीं है ?

  (अ) ममता के द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।

  (ब) पक्षी आकाश में उड़ते हैं।

  (स) सिपाही द्वारा चोर पकड़ा गया।

  (द) गाय से दूध दूहा जाता है।


5. इनमें से किस वाक्य में 'कर्तृवाच्य' का प्रयोग हुआ

(अ) छात्रों द्वारा सजावट की गई।

(ब) मजदूर से दर्द के कारण उठा नहीं गया।

(स) आज नागरिकों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।

(द) मोहन पुस्तक पढ़ रहा है।


6. इनमें 'भाववाच्य' से संबंधित वाक्य है

 (अ) सर्दियों में रोज नहाया नहीं जाता।

(ब) वृद्ध आराम से बैठ नहीं सकता।

(स) लोग खुलकर हँस रहे थे।

(द) 'रामचरितमानस' ग्रंथ तुलसी द्वारा लिखा गया।


7. किस वाक्य में 'कर्मवाच्य' नहीं है? 

  (अ) उससे खाना नहीं खाया गया।

  (ब) छात्र द्वारा पुस्तक नहीं पढ़ी गई 

 (स) बालक खिलखिलाकर हँस रहा था।

 (द) दोषी व्यक्ति द्वारा क्षमा याचना की गई


8. निम्नलिखित वाक्यों में भाववाच्य किस वाक्य में नहीं

 (अ) शिक्षक से बोला नहीं जा रहा।

 (ब) गरीबों द्वारा अमीरों से लड़ा नहीं जाता।

 (स) मुझसे ऊबड़-खाबड़ स्थान पर नहीं बैठा जाता।

 (द) माँ से मैंने खाना ले लिया है।


9. किस वाक्य में भाववाच्य है?

(अ) शुचिता दौड़ जीत चुकी है। 

(स) विपुल से चाय नहीं पी जा रही।

(ब) मुझसे पानी भरवाया जा रहा है। 

(द) मरीज़ से चला नहीं जा रहा।


10. 'कविता से पानी गिर गया, वाक्य में कौनसा वाच्य है ?

(अ) कर्तृवाच्य (ब) कर्मवाच्य

(स) भाववाच्य (द) कर्मवाच्य 



उत्तरमाला

1.स 2.ब 3.स 4.ब 5.द 6.अ 7.स 8.द 9.द 10.ब


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ