Advertisement

Responsive Advertisement

500 +उदाहरण|उपसर्ग(prefix) | हिंदी उपसर्ग,hindi me upasarg| angreji ke upasarg.


                          



1. अ (नहीं)

अकाज, अछूता, अजान, अटल, अथाह, अपच, अबेर, अलग, अचेत

2. उन (एक कम न्यून का तद्भव रूप) 

उनचास (उन + पचास), उनतीस (उन + तीस), उनसठ (उन + साठ), उतारना, उनहत्तर (उन + सत्तर), उन्नासी (उन + अस्सी), उन्नीस (उन + बीस), उनतालीस (उन + चालीस) | 


3. औ (बुरा /अव का तद्भव रूप) 

औगुण, औघट, औघड़ (फक्कड़), औतार, औसर । 


4. अध (आधा)

अधकचरा, अधमरा अधपका,अधजला अधखिला, अधगला, अधजला अधनंगा, अधपका, अधमरा, अधसीजा।


5. उ (ऊँचा (उद् का तद्भव रूप))

उखाड़ना, उछलना, उजड़ना, उतावला, उलाँघना, उचक्का (उ + चक्का)। 


6. क, कु (बुरा, कठिन) 

कपूत, कुटेव, कुठौर, कुढंग।


7. बिन (बिना निषेध या अभाव) बिनब्याहा,बिनखाया,बिनसोचा,बिनजाया,बिनबोया,बिनजाने,बिनबुलाया,बिनदेखा ।


8. चौ (चार) (चार संख्यावाचक विशेषण से बना हुआ उपसर्ग है। 

 चौखट, चौतरफ़ा, चौपाया, चौमासा, चौमुखा,चौपड़, चौरंगी, चौरस्ता,चौकोर,चौराहा।


 

9. ति (तीन) 

 तिपाई, तिरंगा, तिराहा,तिकोना, तिमाही,तिगुना, ।


15. स (सहित)

 सबेरा, सजग,सचेत,सहेली।


16. दु (संस्कृत के दुर/ दुसू का तद्भव रूप (कम, खराब) 

दुकाल, दुबला।


17. नि (सं. निर्/निस् का तद्भव रूप (विपरीत)) 

निकम्मा, निडर, निपट, निपूता,निठल्ला,निधड़क, निहत्था। 


18. दु (दो) 

दुगुना, दुनाली, दुभाँत, दुमट, दुमुँहा,दुधारू, दुरंगा, दुलत्ती, दुभाषिया। 


19. पर (दूसरा)(दूसरे के अर्थ में) 

  परदादी, परदुख, परसुख,परकारज, परहित,परपोता।


20. भर (पूरा या भरा हुआ) 

भरमार, भरसक ,भरकम,भरपूर,भरपाई,भरपेट।


21. स, सु (अच्छा)

 सुजान,सपूत, सुघड़, सुडौल।



                उपसर्ग की तरह प्रयुक्त अव्यय


                             संस्कृत में कुछ अव्यय शब्द ऐसे हैं जो शब्द के प्रारंभ में जुड़कर समास पद बनाते हुए शब्द का अर्थ परिवर्तित कर देते है। निम्नांकित अव्ययों का प्रयोग उपसर्ग के रूप में हो रहा है -


1. अन् (अभाव, रहित)

(अन्+स्वर के पहले) / बिना संधि किये हुए/ ज्यों के त्यों 

स्वरों से शुरू होनेवाले शब्दों से पहले अन् उपसर्ग लगाया जाता है; जैसे अनर्थ (अन् + अर्थ)

 अनंत, अनधिकार (अन् + अधि + कार), अनन्वय (अन् + अनु + अय), अनभ्यस्त { (अन् + अभि अस्त), , अनस्तित्व (अन् अस्तित्व), + अनादि (अन् + आदि), अनापत्ति (अन् + आ + पति), अनंतर (पीछे),अनायास (अन् + आ + यास), अनावश्यक (अन् + आ + वश्यक), अनासक्ति (अन् + आ + सक्ति), अनभिज्ञ (अन् + अभि + ज्ञ अपरिचित), अनिच्छा, अनिच्छुक, अनुचित, अनुत्पादक (अन् + उद् + पादक),अनपेक्षित (अनु + अप + ईक्षित), अनुपजाऊ (अन् + उपजाऊ), अनुदार (अन् + उद् + आर), अनुपम (अन् उप + मा), अनन्य (अन् + अन्य,अनुर्वर (अन् + उर्वर), अनेक ।



2.अन-(बिना ) 

 अनबन, अनबूझा, अनमेल, अनमुना, अनहित, अनहोनी,अनगढ़,अनगिनत,अनखाया,अनदेखा,

अनमोल,अनपढ़।



3. अंतर (भीतर, मध्य) 

(i) अंतर (अंतर:+स्वर) / संधि किये हुए

अंतरात्मा, अंतरिक्ष / अंतरीक्ष (अंतर् + ईक्ष) |

 (ii) अंतर (अंतर+घोष व्यंजन)

अंतर्दृष्टि, अंतर्देशीय, अंतर्धान, अंतर्मूर्त, अंतर्यामी (अंतर बामी), अंतर्ज्ञान,अंतर्निहित (अंतर् + नि + हित), अंतर्गत ,अंतर्दशा (अंतर + दशा), अंतर्मन, अंतर्राष्ट्रीय (राष्ट्र के अंदर),अंतर्धात। 



(iii) अंतस् (अंतर: +स)

अंतस्सलिला (अंतर + सलिला = नदी), अंतस्त्राव । 


(iv) अंतः (अंतर+अघोष)

अंत:करण (अंतर् + करण), अंतः सलिला, अंतःस्राव , अंत:पुर (अंतर् + पुर)। 



4. अंतर (के बीच) 

अंतरजातीय (अंतर जातीय), अंतरराज्यीय, अंतरराष्ट्रीय (राष्ट्रों के बीच) । 



5. अधः (नीचे) (अधः + व्यंजन) / संधि किये हुए

(i) अध:पतन, अध:काय, अधःशय। 


(ii) अधो-विसर्ग संधि रूप

अधोगत, अधोभाग, अधोमुख, अधोहस्ताक्षरकर्ता, अधोगति (अध: + गति), अधोवस्त्र। 



6. अलम् (सजा हुआ)

अलंकार (अलम् + कार), अलंकृत,अलंकृति,अलंकरण। 



7. आवि: (प्रकट रूप में)

(i) आविर् (आविः + घोष) आविर्भाव (आविः + भाव) ।


(ii) आविष्कार (आवि: + कार), 

     आविष्कृत (आवि: +कृत) 



8. अ (नहीं, अभाव)


(अ+व्यंजन के पहले) / बिना संधि किये हुए/ ज्यों के त्यों (नकारात्मक अर्थ देने के लिए) अ उपसर्ग लगाया जाता है; जैसे- भाव-अभाव ।

   अजर (अ + जर = वृद्ध), अजात, अथाह, अदम्य, अदृष्ट, अधर्म, अपरिचित (अ + परि + चित), अप्रत्याशित (अ + प्रति + आशित), अबाघ, अभाव, अमंद, अलौकिक, अवैतनिक, अव्यय (अ + वि + अय), अकारण,अक्षम्य, अगम्य,अगोचर, अस्थिर, अज्ञान,अकाल, अक्षम, अटल।



11. कु (बुरा)

  कुपुत्र, कुमति, कुरंग (हरिण), कुफल,कुतर्क, कुदृष्टि, कुरूप, कुपात्र,कुकर्म| 



12. अमा (पास) 

 अमावस्या (अमा + वस्या) (अमा-पास-पास, सूर्य और चन्द्रमा बसते हैं वह रात्रि) ।



13. तिरः (तुच्छ)

तिरोहित (तिरः +हित), तिरोधान (तिरः + धान), तिरस्कार (तिरः + कार) |



14. सह ( साथ)

(i) सह– सहकर्मी, सहगान, सहचर, सहचिंतन, सहज (सह + ज= जन्म लेना), सहधर्मिणी, सहयात्री, सहयोग।


(ii) संधि रूप 

सहोदर (सह + उदर) ,सहानुभूति (सह + अनु + भूति), सहायक (मह + आयक),


15. साक्षात् (सामने)

साक्षात्कार, साक्षाधर्म (साक्षात्+धर्म)।


16. न ( अभाव) 

नग (न + ग = गमन पहाड़), नास्तिक (न + आस्तिक), नेति (न + इति ।


17. चिर (देर का, अधिक, दीर्घ)

चिरंजीवी (चिरम् + जीवी), चिरपरिचित (चिर + परि + चित),चिरनवीन, चिरयौवन, चिरकाल, चिरजीवी,चिरस्थायी, चिरप्रतीक्षित (चिर प्रति + ईक्षित)। 



18. पुनर्- (फिर)

(i) पुनर (पुनर्+घोष) 

यह पुनः अव्यय नहीं है इसलिए इसमें विसर्ग संधि नहीं होती। 

पुनरवलोकन (पुनर् + अव लोकन), पुनरुद्धार (पुनर् + उद् + हार), पुनरुक्ति (पुनर् + उक्ति),पुनरपि (पुनर् अपि = फिर भी), पुनरावृत्ति (पुनर् + आ + वृत्ति)पुन (पुनर + आ + गमन), पुनरुत्थान (पुनर् + उद् + स्थान), पुनरुज्जीवित (पुनर् + उद् + जीवित) ।

(ii) पुनर् (पुनर् + घोष व्यंजन)

पुनर्भाव (पुनर् + भाव), पुनर्विचार (पुनर् + वि + चार), पुनर्जन्म (पुनर् + जन्म), पुनर्वास (पुनर् +वास), पुनर्मूल्यांकन (पुनर् + मूल्यांकन),पुनर्निर्माण (पुनर् + निर् + मान),पुनर्विवाह (पुनर् + वि + वाह = वहन करना) 

(iii) पुनस्/पुनः (पुनर्: +स)

पुनस्सृजन (पुनर्+सृजन) / पुनःसृजन

(iv) पुनश् (पुनर्: +च / अघोष व्यंजन)

पुनश्च (पुनर् + च) । 

(v) पुन: (पुनर्: +प / अघोष व्यंजन)

पुनः प्रसारण (पुनर् + प्रसारण), पुनःप्रेषण (पुनर्+प्रेषण ) | 



19. का (नीच, बुरा)

 फातर (अधीर), कापथ (कुमार्ग), काजल।



20. पर (दूसरा)

पराधीन (पर + अधि + इन), परोपकार (पर + उप + कार) ।



21. पुरस् /पुर:- (सामने, आगे)

(i) पुरस् (पुरः +क/स)

पुरस्कार (पुर: +कार), पुरस्सर (पुरः+सर अग्रणी)

(ii) पुरश् (पुर:+च)

पुरश्चरण (पुर: + चरण= आरंभिक कार्य), पुरश्चर्या

(iii) पुरो (पुर: +घोष व्यंजन)

पुरोधा (पुर: +धा पूर्ववर्ती को धारण करनेवाला), पुरोहित (पुरः +हित),पुरोगामी | 



22. प्राक् (पहले का )

 (i) प्राक् (+अघोष)

प्राक्कथन ( कथन मूल पुस्तक से पहले), प्राक्कलन, प्राक्तन।

(ii) प्राग (+घोष)

प्रागैतिहासिक (प्राक् + ऐतिहासिक), प्राग्वैदिक (प्राक् + वैदिक) ।



23. बहु (बहुत)

बहुमत,बहुमूल्य,बहुवचन।



24. पूर्व (पहला, पूर्वनिश्चित)

पूर्वपक्ष, पूर्वार्ध (पूर्व + अदूर्घ) ।



25. पुरा (प्राचीन)

 पुरातत्व, पुरावशेष (पुरा + अब + शेष),पुरातन, पुरावतश (पुरा + अव तंश),पुराविद्, पुराकथा,पुराण (पुरा+न), पुरावृत्त।



26. स ( साथ)

(i) स (+व्यंजन)

सकाम, सजातीय, सजीव, , सगुण, सफलसपत्नीक, सरस, सशक्त, सस्वर, सहृदय 

(ii) संधि रूप (स+स्वर)

साकार (स + आ + कार), सादर (स + आ + दर), सावधान (स + अ + धान), साष्टांग (स + अष्टांग), सोत्साह (स + उद् + साह), सोदाहरण (स + उद्+ आ + हरण), सोल्लास (स + उद् + लास) ।



27. बहिस्/बहिः (बाहर)

 (i) बहिप् (+अघोष)

बहिष्कार (बहिः + कार)

(ii) बहिर् (+घोष)

बहिक्षेत्र, बहिर्नाद, बहिरंग (बहिः + अंग), बहिर्मुखी, बहिर्ज्ञान,बहिर्गमन,बहिर्दवदव(बहिः + द्वंद्व) ।



28. सत् (अच्छा)

(i) सत्

 सत्कार, सत्संग।

(ii) संधि रूप (सज्, सद्)

सज्जन (सत् + जन), सदाचार (सत् + आ + चार), सद्गति, सधर्म, सद्भावना (सत् + भावना )।



29. स्व ( अपना )

(i) स्व 

स्वचालित, स्वतंत्र, स्वदेश, स्वधर्म, स्वभाव, स्वरचित, स्वराज्य, स्वरूप, स्वस्थ (स्वस्थ स्थित होना) |

(ii) संधि रूप 

स्वाधीन (स्व अधि + इन)





                    अरबी-फारसी के उपसर्ग


1. ऐन (ठीक)

ऐनआदमी, ऐनइनायत (सच्ची कृपा), ऐनमौका, ऐनवक्त।



2. ला (बिना)

लाइलाज, लाचार, लाजवाब, लाज़िम, लापता, लापरवाह, लावारिस



3. सर (अच्छा)

सरकार, सरदार, सरनाम, सरपंच



 4. कम (न्यून, हीनताबोधक)

कम-अक्ल, कमउम्र, कमजोर, कमबख्त (अभागा), कमसिन (कमउम्र अल्हड़) |



5. खुश (अच्छा)

खुशकिस्मत, खुशखबरी, खुशदिल खुशनुमा, खुशबू, खुशमिज़ाज़, खुशहाल ।



6. अल (निश्चित)

अलकायदा, अलबत्ता, अलबेला, अलमस्त, अलविदा, अलहदा।



7. गैर (रहित, भिन्न)

गैर-कानूनी, गैर-क़ौम, गैर-जवाबी, गैर-जरूरी, गैर-जिम्मेदार, गैर-मुमकिन, गैर सरकारी, गैर हाजिर |



8. बिला (बिना)

बिलाकानून, बिलावजह, बिलाशक, बिलाशर्त 



9. बिल (से, साथ, लिए द्वारा)

बिलझादा, बिल्कुल (तमाम), बिल्फर्ज़ (फ़र्ज़ कीजिए । 


10. दर (में)

दरअसल, दरकार, दरकिनार, दरख्वास्त, दरबार, दरमियान, दरवेश (फ़कीर), दरहकीक़त ।



11. ना (बिना)

नाइंसाफी, नाकाम, नाकारा, नाखुश, नाचीज़, नादान, नापसंद, नापाक, नाबालिग, नामुमकिन, नामुराद, नालायक।



 12. हर (प्रत्येक)

हरएक, हरकोई, हरघड़ी, हरजाई (आवारा), हरतरफ, हरदम, हरबार, हररोज़, हरवक्त।



13. फ़ी (प्रत्येक )

फ्री आदमी, फ्री मैदान । 



14. ब (साथ, लिए, पर) 

बक़ौल (कथनानुसार), बखूबी, बजाय, बतौर, बदस्त (हाथ से), बदस्तूर, बदौलत, बनिस्बत, बमुश्किल, बशर्ते, बहैसियत (नाते)।



15. बर (ऊपर, पर, बाहर)

बरकरार, बरखास्त, बरदाश्त, बरबाद, बरवक्त



16. बद (बुरा, पर)

बदकिस्मत बदचलन, बदज़बान, बदजात, बदतमीज, बदनसीब, बदनाम, बदबू, बदमाश, बदमिज़ाज़, बदसूरत, बदहजमी, बदहवास, बदफैली।



17. बा (अनुसार, साथ मे)

बाअदब, बाइज़्ज़त, बाकायदा, बामुलाहज़ा (लिहाज़ के साथ) 



18. बे (अभाव रहित) 

बेअक्ल, बेइंसाफी, बेइज़्ज़त, बेईमान, बेकार, बेखटके, बेखौफ, बेचारा, बेचैन, बेजान, बेडौल, बेतरतीब, बेदर्द, बेधड़क, बेनज़ीर , बेबुनियाद, बेमानी, बेरहम बेलाग, बेवकूफ, बेवज़ह, बेवफा, बेवक्त, बेशक़, बेसमझ, बेसहारा, बेहद, बेहया, बेशर्म,बेहिसाब





19. हम (समान) 

हमजोली, हमदम, हमदर्द, हमराह, हमवतन, हमसफर




                          अंग्रेज़ी के उपसर्ग


1. एक्स (पूर्व)- एक्स-चेयरमैन,एक्स-प्राइम मिनिस्टर, 

एक्स-सर्विस मैन।

2. को (सह) - को-ओपरेटिव, को-ओपरेशन

3. वाइस (उप) -वाइस चांसलर, वाइस चेयरमैन, वाइस प्रेसीडेंट 

4. सब (उप) - सब-इंसपेक्टर, सब-डिवीज़न, सब-रजिस्ट्रार





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ