Advertisement

Responsive Advertisement

50 + विराम चिह्न/ (punctuation mark)/previous year exam question

 

 विराम चिह्न (punctuation mark)

       (Previous year exam question)


1. किस वाक्यं में विराम चिह्नों का सही प्रयोग नहीं हुआ है?

(1) तुम समझते हो कि वह निरा 'बालंक है, परंतु वह ..........

(2) हे प्रभो। मुझे शक्ति दो।

(3) वह घर आया या नहीं?

(4) राम-राम ! उसने यह क्या कर दिया?      (4)


2. निम्नलिखित में गलत कथन है?

(1) यदि एक ही वाक्य में कई प्रश्नसूचक उपवाक्य हों तो पूरे वाक्य की समाप्ति पर ही प्रश्नसूचक चिह्न लगाया जाता है।

(2) सामान्य वाक्य के अंत में पूर्ण विराम का प्रयोग किया जाता है।

(3) मनोविकार सूचित करने में यदि प्रश्नवाचक शब्द आवे तो वाक्य के अंत में प्रश्नसूचक चिह्न लगाया जाता है।

जाता है। 

(4) किसी रचनाकार के उपनाम और रचना के साथ इकहरा अवतरण चिह्न लगाया।             (3)


3. निम्नलिखित में से संकेतार्थ वृत्ति' का उदाहरण है?

(1) क्या तुम मेरा काम कर दोगे?

(2) उसने अपना कार्य कर लिया है।

(3) ईश्वर सबका भला करे।

(4) यदि तुम पढ़ाई करते तो उत्तीर्ण हो जाते।      (4)


4. किस विकल्प में मनोविकार और उसे व्यंजित करने वाला विस्मयादिबोधक शब्द असंगत है?

(1) आश्चर्य-क्या !     (2) हर्ष-वाह वा !

(3) शोक-हाय !       (4) तिरस्कार - ओहो !     (4)


5. विराम चिह्नों के प्रयोग से संबंधित कौन सा विवरण सही नहीं है?

(1) किसी के महत्त्वपूर्ण वचन उद्धत करने के लिए अवतरण चिह्न का प्रयोग किया जाता है।

(2) किसी संज्ञा को संक्षेप में लिखने के लिए लाघव संक्षेपक चिह्न का प्रयोग किया जाता है।

(3) द्वंद्व समास के पदों के मध्य प्रायः योजक चिह्न लगाया जाता है।

(4) लिखने में जब कोई छूट जाता है, तब उसके स्थान पर कोष्ठक चिह्न का प्रयोग किया जाता है।       (4)


6. सही विराम चिह्न युक्त वाक्य कौन सा है?

(1) वह ऐसा क्यों कहता है कि हम वहाँ नहीं जाएंगे?

(2) गुरुवार 20 मार्च से परीक्षाएँ प्रारंभ होंगी।

(3) वह नहीं जानता कि मैं क्या चाहता हूँ?

(4) सूर्यास्त हुआ, आकाश लाल हुआ, पक्षी घोंसलों में लौट आए, और धीरे-धीरे अँधेरा फैलने लगा।   (2)


7. किस वाक्य में विराम चिह्नों का प्रयोग सही है?

(1) तुम कहाँ गए थे, कैसे आए और क्या चाहते हो?

(2) नहीं मैं, यह नहीं कर सकता।

(3) रोको, मत जाने, दो।

(4) जो, दंगा कर रहे थे गिरफ्तार, कर लिए गए।  (1)


8. किस वाक्य में सही विराम चिह्न प्रयुक्त नहीं हुए हैं?

(1) गाँधी जी ने कहा, 'सत्य ही ईश्वर है।'

(2) छिः ! कैसी दुर्गंध आ रही है?           (2)

(3) सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की 'जूही की कली' एक प्रसिद्ध रचना है।

(4) दिशाएँ चार होती हैं पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण।


9. जहाँ पूर्ण विराम की अपेक्षा कम और अल्प विराम से अधिक रुकना अपेक्षित हो, वहाँ ..........चिह्न प्रयोग किया जाता है-

(1) संक्षेप              (2) कोष्ठक

(3) अर्द्ध विराम       (4) विस्मयादिबोधक.          (3)


10. हर्ष, शोक घृणा आश्चर्य जैसे भावों को व्यक्त करने के लिए चिह्न का प्रयोग किया जाता है-

(1) विस्मयादिबोधक            (2) अर्द्ध-विराम

(3) अल्प-विराम                  (4) विवरण          (1)


11. हंसपद किस विराम का एक और नाम है?

(1) लोप विराम           (2) पूर्ण विराम

(3) अल्प-विराम         (4) त्रुटि विराम          (4)


12. किस वाक्य में उपयुक्त 'विराम चिह्न' का प्रयोग नहीं हुआ है?

(1) तुम कहाँ रहते हो?

(2) 'रामचरितमानस' के रचयिता तुलसीदास हैं।

(3) रामधारी सिंह 'दिनकर' ओज के कवि हैं।

(4) उसने कहा, मैं तुम्हें नहीं जानता।           (4)


13. लिखते समय बीच में कोई शब्द/वाक्यांश छूट जाता है तो उस स्थान पर कौनसा विराम चिह्न लगाकर उसे लिख दिया जाता है?

(1) विवरण             (2) हंसपद

(3) योजक              (4) कोष्ठक                   (2)


14. विरामादि चिह्नों की दृष्टि से कौनसा वाक्य शुद्ध है?

(1) पिता ने पुत्र से कहा- "देर हो रही है, कब आओगे?"

(2) पिता ने पुत्र से कहा, "देर हो रही है, कब आओगे।"

(3) पिता ने पुत्र से कहा, देर हो रही है, कब आओगे

(4) पिता ने पुत्र, से कहा- देर हो रही है, कब आओगे?

(1)


15. ("  ") कोष्ठक में निर्धारित चिह्न किसको इंगित करता है?

(1) योजक चिह्न           (2) उद्धरण चिह्न

(3) निर्देशक चिह्न         (4) लाघव चिह्न         (2)


16. अर्द्धविराम (;) के प्रयोग के सम्बन्ध में कौनसा कथन असत्य है?

(1) अर्द्ध विराम समानाधिकृत वाक्यों के बीच प्रयुक्त होता है।

(2) अर्द्ध विराम मिश्र तथा संयुक्त वाक्यों में विपरीत अर्थ प्रकट करने वाले उपवाक्यों के बीच प्रयुक्त होता है।

(3) शब्द युग्मों को एक-दूसरे से अलग करने के लिए अर्द्ध विराम प्रयुक्त होता है।

(4) अर्द्ध विराम का प्रयोग किसी वाक्य में उदाहरण सूचक शब्द के पहले होता है      (3)


17. द्वन्द्व समास के दोनों पदों के बीच किस चिह्न का प्रयोग होता है?

(1) विराम चिह्न         (2) योजक चिह्न

(3) अर्द्धविराम          (4) अल्पविराम          (2)


18. किस क्रमांक के वाक्य में सही विराम चिह्न लगा है? 

(1) जब मेरा मित्र आया! मैं सो रहा था।

(2) श्याम ! तुम आ गये।

(3) नहीं। यह नहीं हो सकता;

(4) राम; श्याम; मोहन खेल रहे हैं।          (2)


19. किस वाक्य में वाक्यगत सही विराम चिह्न नहीं है?

(1) हाँ, मैं यह काम अवश्य करूँगा।

(2) वह हाथ जोड़ती रही, ससुराल वाले उसे पीटते रहे।

(3) रामचरितमानस एक धार्मिक ग्रन्थ है।

(4) काश! वह जिंदा होता !        (3)


20. किस क्रम में विराम चिह्न का सही प्रयोग नहीं हुआ है ? 

(1) जब मेरा मित्र आया, मैं सो रहा था।

(2) अध्यक्ष महोदय, हमारी बात सुनिए?

(3) क्या कोई तारे गिन सकता है?

(4) मद्यपान शरीर और आत्मा का नाश करता है।     (2)


21. (2) कोष्ठक में किया गया चिह्न किसका है?

(1) योजक चिह्न            (2) लाघव चिह्न         (4)

(3) निर्देशक चिह्न          (4) हंस पद या त्रुटिपूरक चिह्न


22. किस वाक्य में विराम चिह्न गलत प्रयोग हुआ है?

(1) बुद्ध ने घर-घर जाकर उपदेश दिये।

(2) उसके पास कपड़ा लत्ता कुछ है भी या नहीं?

(3) विराम चिह्नों का प्रयोग सही नहीं हुआ है ?

(4) पिता-पुत्र में झगड़ा हो गया है।          (3) 


23. किसी के कथन को उद्धृत करते समय किस विराम चिह्न का प्रयोग किया जाता है?

(1) विस्मयादिवाचक चिह्न  (2) अवतरण या उद्धरण चिह्न

(3) प्रश्नवाचक चिह्न           (4) निर्देशक चिह्न (2)


24. सही विराम चिह्नों वाला वाक्य है?

(1) जो पत्र आज आया है, कहाँ है?

(2) जो पत्र आज आया है. कहा है?

(3) जो पत्र आ आया है, कहाँ है?

(4) जो पत्र, आज आया है, कहाँ है?        (1)


25. सही विराम चिह्नों वाला वाक्य कौनसा है?

(1) छिः तुमने तो, नाम ही डुबो दिया?

(2) छिः तुमने ! तो नाम ही डुबो दिया?

(3) छिः। तुमने तो नाम ही डुबो दिया?

(4) छिः तुमने तो नाम ही, डुबो दिया?           (3)


26. (;) विराम चिह्न का नाम है?

(1) अर्द्धविराम (2) विराम

(3) अल्पविराम (4) हंस पद         (1)


27. किसी कठिन शब्द को स्पष्ट करने के लिए किस विराम चिह्न का प्रयोग होता है?

(1) विवरण चिह्न (2) निर्देशक

(3) कोष्ठक (4) उपविराम            (3)


28. योजक चिह्न है?

(1).      (2) !     (3) -    (4) "              (3)


29. लाघव चिह्न का प्रयोग होता है?

(1) उद्धरण के लिए

(2) बड़े अंश का संक्षिप्त रूप लिखने के लिए

(3) त्रुटि सुधार के लिए

(4) अभिवादन के लिए             (2)


30. किस क्रमांक के वाक्य में सही विराम चिह्न लगा है? 

"(1) जो परिश्रमी होते हैं, वही सफलता प्राप्त कर सकते हैं।"

(2) पानी हमारा जीव है; हवा प्राण है, और अन्न हमारी शक्ति है।

(3) मित्रों। आज मैं आ रहा हूँ।

(4) हाँ। मैं यह काम अवश्य करूँगा।           (1)


31. किस क्रम में विराम चिह्न का ठीक प्रयोग नहीं हुआ है? 

(1) जी हाँ, मैं भी आपके साथ चलूँगा।

(2) कम्प्यूटर : आज के युग की अनिवार्यता

(3) सैनिक (प्रणाम करते हुए) महाराज की जय हो।

(4) वाह, आपने तो कमाल कर दिया?         (4)


32. हर्ष, शोक, घृणा आदि भावों को सूचित करने वाले शब्दों या वाक्यों के अंत में किस विराम चिह्न का प्रयोग किया जाता है?

(1) प्रश्नसूचक (2) संक्षेपण

(3) विस्मयसूचक (4) निर्देशक        (3)


33. अर्द्धविराम का निर्देशक चिन्ह है?

(1); (2), (3)। (4) !               (1)


34. 'हरीश तुम कहाँ से आ रहे हो?'- इस वाक्य में 'हरीश' शब्द के बाद कौन-सा विराम चिह्न लगेगा?

(1) ? (2) ! (3) | (4);           (2)


35. किस क्रमांक के वाक्य में सही विराम चिह्न लगा है? 

(1) राम । तुम अब सो जाओ। (2) वाह, आप खूब है।

(3) श्याम ! तुम आ गए ?

(4) अध्यक्ष जी, हमारी बात सुनिये ?          (1)


36. निम्नलिखित में से कौनसा कथन असत्य है?

(1) किसी पद का अर्थ स्पष्ट करने के लिए योजक चिह्न लगाया जाता है।

(2) दूसरे की उक्ति को वैसा का वैसा उद्धृत करने के लिए उद्धरण चिह्न का प्रयोग किया जाता है।

(3) विस्मय, हर्ष, घृणा, शोक आदि भावों को प्रकट करने के लिए विस्मयादिबोधक चिह्न लगाया जाता है।

(4) जहाँ वाक्य पूरा होता है, वहाँ पूर्ण विराम का प्रयोग किया जाता है।        (1)


37. (0) कोष्ठक में दिया गया चिह्न किसको इंगित करता है?

(1) विवरण चिह्न (2) लाघव चिह्न

(3) योजक चिह्न (4) लोप निर्देशक चिह्न         (2)


38. (......) कोष्ठक में दिए गए चिह्न का कब उपयोग किया जाता है?

(1) वाक्य में छोड़े गये स्थान पर।

(2) दूसरे की उक्ति को उद्धृत करने के लिए

(3) जहाँ वाक्य पूरा होता हो।

(4) पढ़ते समय थोड़ी देर रूकने के लिए        (1)


39. निम्नलिखित में से कौनसा अल्प विराम चिह्न है?

(1) . (2) ; (3) , (4) !          (3)


40. इसमें 'अर्द्ध - विराम' का सूचक है - 

(1) , (2) ; (3) - (4) :             (2)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ